Top 5 Hindi Books under 200 INR in Amazon.in

Wings of Fire: An Autobiography of Abdul Kalam (Hindi)/Agni Ki Udaan (Hindi Edition) 

त्रिशूल ‘ के लिए मैं ऐसे व्यक्‍त‌ि की सुलाश में था जिसे न सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं मिसाइल युद्ध की ठोस जानकारी हो बल्कि जो टीम के सदस्यों में आपसी समझ बढ़ाने के लिए पेचीदगियों को भी समझा सके और टीम का समर्थन प्राप्‍त कर सके । इसके लिए मुझे कमांडर एस.आर. मोहन उपयुक्‍त लगे, जिनमें काम को लगन के साथ करने की जादुई शक्‍त‌ि थी । कमांडर मोहन नौसेना से रक्षा शोध एवं विकास में आए थे । ‘ अग्नि ‘, जो मेरा सपना थी, के लिए किसी ऐसे व्यक्‍त‌ि की जरूरत थी जो इस परियोजना में कभी-कभी मेरे दखल को बरदाश्त कर सके । यह बात मुझे आर.एन. अग्रवाल में नजर आई । वह मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेकोलॉजी के विलक्षण छात्रों में से थे । वह डी.आर.डी.एल. में वैमानिकी परीक्षण सुविधाओं का प्रबंधन सँभाल रहे थे । तकनीकी जटिलताओं के कारण ‘ आकाश ‘ एवं ‘ नाग ‘ को तब भविष्य की मिसाइलों के रूप में तैयार करने पर विचार किया गया । इनकी गतिविधियाँ करीब आधे दशक बाद तेजी पर होने की उम्मीद थी । इसलिए मैंने ‘ आकाश ‘ के लिए प्रह्लाद और ‘ नाग ‘ के लिए एन. आर. अय्यर को चुना । दो और नौजवानो-वी.के. सारस्वत एवं ए.के. कपूर को क्रमश: सुंदरम तथा मोहन का सहायक नियुक्‍त किया गया । -इसी पुस्तक से प्रस्तुत पुस्तक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के जीवन की ही कहानी नहीं है बल्कि यह डॉ. कलाम के स्वयं की ऊपर उठने और उनके व्यक्‍त‌िगत एवं पेशेवर संघर्षों की कहानी के साथ ‘ अग्नि ‘, ‘ पृथ्वी ‘, ‘ आकाश ‘, ‘ त्रिशूल ‘ और ‘ नाग ‘ मिसाइलों के विकास की भी कहानी है; जिसने अंतरराष्‍ट्रीय स्तर पर भारत को मिसाइल-संपन्न देश के रूप में जगह दिलाई । यह टेकोलॉजी एवं रक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने की आजाद भारत की भी कहानी है ।.

Rich Dad Poor Dad (Hindi)

यह बेस्टसेलिंग पुस्तक सरल भाषा में सिखाती है कि पैसे की सच्चाई क्या है और अमीर कैसे बना जाता है। लेखक के अनुसार दौलतमंद बनने की असली कुंजी नौकरी करना नहीं है, बल्‍कि व्यवसाय या निवेश करना है।

The Archer (Hindi) (Hindi Edition)

द अलकेमिस्ट के नंबर वन बेस्टसेलिंग लेखक की इस प्रेरक कहानी में एक युवक एक बुज़ुर्ग से बुद्धिमानी की बातें और व्यावहारिक सबक़ सीखता है। इस पुस्तक में हम तेतसूया से मिलते हैं, जो कभी तीरंदाज़ी की अपनी बेजोड़ प्रतिभा के लिए मशहूर थे, लेकिन अब सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले चुके हैं। एक लड़का उनकी तलाश में आता है। उसके मन में कई सवाल हैं और उनका जवाब देते समय तेतसूया धनुष की कार्यप्रणाली बताते हैं और अर्थपूर्ण जीवन के सिद्धांतों को उजागर करते हैं। पाओलो कोएलो की कहानी स्पष्ट करती है कि कर्म और आत्मा के संयोग के बिना जीने से संतुष्टि नहीं मिल सकती तथा अस्वीकृति या असफलता के डर से सीमित जीवन जीने योग्य नहीं होता। इसके बजाय इंसान को जोखिम लेना चाहिए, साहसी बनना चाहिए और जीवन की अप्रत्याशित यात्रा के लिए तैयार रहना चाहिए। जिस बुद्धिमत्ता, उदारता, सादगी और शालीनता ने कोएलो को अंतरराष्ट्रीय बेस्टसेलिंग लेखक बनाया, उसके आधार पर उन्होंने सफल जीवन की रूपरेखा प्रस्तुत की है: कड़ी मेहनत, जोश, उद्देश्य, विचारशीलता, असफलता को स्वीकारना और संसार में बदलाव लाने की इच्छा।

The Turning Point : 45 Steps To Achieve Success: motivational book in hindi (Hindi Edition)

इस किताब में सफलता प्राप्त करने हेतु 45 संक्षिप्त अध्याय लिखे गए हैं इन 45 स्टेप्स को फॉलो करने वाला व्यक्ति अपने जीवन को पुरी तरह बदल सकता है इस पुस्तक को पढ़ना सफलता की ओर बढ़ाया हुआ आपका एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा

I live in a Galaxy called You: मैं आस्मां ओड कर चलता हु (Hindi Edition)

कदम मेरे कदम

तुम्हारी लिबास में मेरी प्यास क्यों है
हु अगर दरिया तो दिल में आग क्यों है
थक भी जाएं तो कदम मेरे कदम
उठते है हर बार तेरी तलाश में क्यों है।


Discover more from RAJESH KUTTAN

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.