तू ऐसा क्यों है

हज़ारो रंग देखे तेरे
तू सब में जंचता क्यों है
खफा है जग से जब तू
मुझे देख कर मुस्कराता क्यों है

कहानी कुछ भी नही दरमियां
फिर उसमें रंग घोलता क्यों है
रुठ कर जाता है जब मुझ से
दुबारा मुड़ कर देखता क्यों है

ख्वाइशें की जंजीरे पहन कर
दिन रात सपने बुनता क्यों है
संसार जीत कर सोता है तू
फिर रात को उठ कर रोता क्यों है

खफा है जग से जब तू
मुझे देख कर मुस्कराता क्यों है

मानव


Discover more from RAJESH KUTTAN

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

3 responses to “तू ऐसा क्यों है”

  1. Vaibhav Avatar
    Vaibhav

    Achha hai… Actually kaafi achha… Could not find suitable words to describe… But its cool calm dilse… Sundar

    Liked by 1 person

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.