इश्क़ में तू हिसाब रखती है

इश्क़ में तू हिसाब रखती है
बेशुमार बेहिसाब रखती है

लिखती है जिस पर
मेरे हर मुस्कान के पल
लम्हे जिनमे गुजरे वो हसीन कल
उन पन्नो में छुपा लेती है
मेरे रुके हुए हर अश्क़
छाप लेती है जैसे
उम्र भर का अक्स
याद कर कर के जपती है
हर दरगाह में ढूढ़ती है
मुझे प्रसाद में बांध कर
रुमाल में रखती है

इश्क़ में तू हिसाब रखती है
बेशुमार बेहिसाब रखती है

मेरी सुबह भी लिखे
मेरी शाम भी लिखे
वो कैनवास में अपनी
मेरी गर्द साँसे भी खिंचे
फिर उन्ही पन्नो को
मुट्ठी में भिंचे
रोक रोक के पूछती है
हर नक़ाब में ढूढ़ती
मुझे गुलाब में बांध कर
किताब में रखती है

इश्क़ में तू हिसाब रखती है
बेशुमार बेहिसाब रखती है

मानव


Discover more from RAJESH KUTTAN

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

3 responses to “इश्क़ में तू हिसाब रखती है”

  1. Rajesh Kuttan Avatar

    Keep pampering me, I love it.

    Like

  2. Vaibhav Avatar
    Vaibhav

    While reading ‘ishq mei hisab…’ Somehow my thoughts drifted to gulzaar saab… Felt like listening him… Nicely penned bro…
    Keep a collection… Its worth a better larger and relevant platform host to audiance ‘kadardaan’.

    Liked by 1 person

Leave a reply to Vaibhav Cancel reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.